अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब को जाती लिक सड़क के पास फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: थाना श्री कीरतपुर साहब की पुलिस ने गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब को जाती लिक सड़क के फुटपाथ से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की है। जांच अधिकारी एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। वह सिर से मोना है व रंग काला है। उसका शरीर काफी कमजोर है। व्यक्ति किसी बीमारी से पीडि़त लगता है। शव की शिनाख्त के लिए इसको 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल श्री अनंदपुर साहिब के मुर्दा घर में रख दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें