लड़कियों को छेड़ने पर दो मजनुओं की धुनाई
नूरपुरबेदी नूरपुरबेदी बस अड्डे पर वीरवार को स्कूल से आ रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर लड़कियों के परिजनों ने दो आशिकों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी
नूरपुरबेदी बस अड्डे पर वीरवार को स्कूल से आ रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर लड़कियों के परिजनों ने दो आशिकों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। कुछ लड़कियों को रोजाना कॉलेज जाते समय पिछले कई दिनों कुछ युवक रोजाना परेशान कर रहे थे। वे लड़कियों को रोककर उन्हें अपना मोबाइल नंबर देने तथा उनसे मोबाइल नंबर लेने का दबाव डालते थे। जिसके चलते लड़कियों ने पहले तो इन युवकों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन ये आशिक मिजाज युवक नहीं माने, जिसके उपरांत इन लड़कियों ने परेशान होकर इस संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके उपरांत मौके पर पहुंचे दोनों लड़कियों के परिजनों ने इन आशिकों की बस अड्डे पर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।