नेता प्रकाश चंद सेठी का जन्मदिवस मनाया
रूपनगर देश के प्रसिद्ध सियासी नेता प्रकाश चंद सेठी के 100 वें जन्मदिवस मौके पर रूपनगर में कांग्रेस के सिटी प्रधान सतिदर नागी की अगुआई में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
जागरण संवादादाता, रूपनगर: देश के प्रसिद्ध सियासी नेता प्रकाश चंद सेठी के 100 वें जन्मदिवस मौके पर रूपनगर में कांग्रेस के सिटी प्रधान सतिदर नागी की अगुआई में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्वर्गीय प्रकाश चंद सेठी लंबे समय भारत की राजनीति में सरगर्म रहे और जवाहर लाल नेहरू मंत्री से लेकर राजवीर गांधी के मंत्री मंडल और केंद्र की राजनीति में कई अहम ओहदों पर रहकर लोगों की सेवा की। वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके 100 वें जन्मदिवस पर सिटी कांग्रेस प्रधान सतिदर नागी, समाजसेवी संदीप जोशी, राज्य कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेश्वर लाली, सेक्रेटरी जिला कांग्रेस कमेटी अशोक कुमार दारा, जिला चेयरमैन ओबीसी जिला कांग्रेस शिव दयाल चौहान, को चेयरमैन एससी सेल रूपनगर करम सिंह, हिम्मत सिंह गिरन, रमनदीप सिंह रोमी मेंबर ब्लाक समिति व शीला नारंग पूर्व पार्षद ने नमन किया।