पंजाबी मां बोली का प्रचार करने वालों को किया सम्मानित
पंजाबी मां बोली का देश - विदेश में प्रचार करने पर श्री गुरु गोबिद सिंह स्पोर्ट्स और कल्चरल क्लब ने यहां आयोजित सेमिनार में प्रवासी भारतीय हरजीत सिंह रोली जग्गा निक्कूवाल और बलविदर सिंह परवाना का सम्मान किया।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: पंजाबी मां बोली का देश - विदेश में प्रचार करने पर श्री गुरु गोबिद सिंह स्पोर्ट्स और कल्चरल क्लब ने यहां आयोजित सेमिनार में प्रवासी भारतीय हरजीत सिंह रोली, जग्गा निक्कूवाल और बलविदर सिंह परवाना का सम्मान किया। सम्मान समारोह में मुख्य मेहमान एसडीएम कन्नू गर्ग थीं। समागम में एसडीएम ने कहा कि विदेशों में प्रवासी भारतीय हरजीत सिंह रोली और इलाके के नामी गीतकार जग्गा निक्कूवाल पंजाबी मां बोली का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा ढाडी बलविदर सिंह परवाना भी संगत को सिख साहित्य से जोड़ रहे हैं। इससे पहले क्लब के प्रधान हकीम हरमिदरपाल सिंह मिन्हास ने बताया कि पंजाबी मां बोली को प्रफुल्लित करने के लिए क्लब ने एक विशेष मुहिम चलाई है। इसके तहत पंजाबी बोली की सेवा करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जा रहा है। समागम के दौरान पमरजीत सिंह निक्कूवाल, करनैल सिंह अमरपुरी और गुरिदर सिंह घनौली के जत्थे को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राणा रणबहादुर सिंह, राणा राम सिंह, मेहर सिंह ढिल्लों, रिटायर एसपी शविदरजीत सिंह बैंस, पूर्व सरपंच कर्म चंद सजमौर, कुलवंत सिंह व राज घई भी उपस्थित थे।