सतलुज किनारे धीमी गति से चल रहे करेट वाल लगाने का काम, पनपा रोष
मैहंदली कला एवं हरियाल गांव सतलुज दरिया के किनारे गांव की ओर प्रशासन द्वारा डंगे (करेट वॉल)लगाने का काम शुरू किया गया है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : मैहंदली कला एवं हरियाल गांव सतलुज दरिया के किनारे गांव की ओर प्रशासन द्वारा डंगे (करेट वॉल)लगाने का काम शुरू किया गया है। दूसरी ओर गांव वासियों ने कहा कि इस काम के लिए मनरेगा कर्मियों के स्थान पर प्रोफेशनल आदमी लगाए जाए। सुरिदर सिंह मटोर ,निर्मल सिंह हरिवाल, डॉ. राम आसरा, बलदेव सिंह एवं गुरबचन सिंह लोदीपुर ने कहा कि बेशक प्रशासन द्वारा करेट वॉल लगाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन इस काम को करने के लिए मनरेगा कर्मी जिसमें ज्यादातर महिला है, जिनको उनको ग्रेट वॉल लगाने के काम का कोई भी तजुर्बा नहीं है एवं महिला 30 से 40 किलो का पत्थर भी नहीं उठा सकती।
उन्होंने कहा कि अगर करेट वॉल लगाने में मनरेगा कर्मी काम करते रहे। तो इस काम के लिए कई माह लग जाएंगे। इसलिए उन्होंने पंजाब सरकार प्रशासन से मांग की गई करेट वॉल लगाने के लिए प्रोफेशनल व्यक्ति लगाए जाए। इस संबंध में तहसीलदार राम कृष्ण ने कहा कि काम जल्दी करने के लिए और व्यक्ति लगा दिए जाएंगे।