Move to Jagran APP

भाखड़ा बाध परियोजना का काम घर पर ही निपटा रहे इंजी. एचएल कंबोज

देश की अति संवेदनशील परियोजनाओं के दायरे में आती भाखड़ा बाध पनबिजली परियोजना के संचालन के लिए उप मुख्य अभियंता इंजी. एचएल कंबोज घर से ही काम कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:06 AM (IST)
भाखड़ा बाध परियोजना का काम घर पर ही निपटा रहे इंजी. एचएल कंबोज
भाखड़ा बाध परियोजना का काम घर पर ही निपटा रहे इंजी. एचएल कंबोज

जागरण संवाददाता, नंगल : देश की अति संवेदनशील परियोजनाओं के दायरे में आती भाखड़ा बाध पनबिजली परियोजना के संचालन के लिए उप मुख्य अभियंता इंजी. एचएल कंबोज घर से ही काम कर रहे हैं। वर्क टू होम के तहत शनिवार को निवास स्थान पर काम निपटाते हुए इंजी. कंबोज ने बताया कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना के विरुद्ध नियमों का पालन करते हुए तेजी से सभी काम निपटाए जा रहे हैं। लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वर्क टू होम के दौरान आपसी दूरी पर गंभीरता बरती जा रही है। काम में जुटे कर्मचारियों को समझाया जा रहा है कि सभी खुद जागरूक रहकर अन्यों को भी शारीरिक दूरी की परिभाषा समझाते रहें। स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य जरूरी कायरें के संबंध में सभी कर्मचारियों को निरंतर सहयोग देने तथा जागरूकता पैदा करने के लिए कहा जा रहा है। इंजी. कंबोज ने बताया कि भाखड़ा बाध प्रशासन के दायरे में आते गरीब लोगों की भोजन व्यवस्था पर पूरा फोकस है। अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा अन्य जरूरतमंदों को डॉक्टरों के परामर्श अनुसार विश्राम गृहों में भोजन व्यवस्था कर दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.