प्रिसिपल का पे स्केल बढ़ाने की मांग
सरकारी स्कूल गजेटिड आफिसर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से 7600 ग्रेड अनुसार पे स्केल की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:51 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा: सरकारी स्कूल गजेटिड आफिसर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से 7600 ग्रेड अनुसार पे स्केल की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान प्रिसिपल तीर्थ सिंह भटोआ और सीनियर उपाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह पंजाब सरकार भी प्रिसिपल के वेतन में बढ़ोतरी करे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने एक जनवरी 2006 को 6600 रुपये का ग्रेड पे वेतन आयोग की सिफारिशों अनुसार व केंद्र सरकार ने 7600 रुपये ग्रेड पे दिया था। इसलिए इसमें संशोधन कर ग्रेड पे दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें