पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के प्रधान बने सोहन सिंह
रूपनगर रूपनगर में पावरकाम सब डिवीजन परिसर में पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक की बैठक हुई जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के साथ पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया।
संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर में पावरकाम सब डिवीजन परिसर में पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के साथ पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरजिदर सिंह सचिव अकबरपुर सर्कल सहित सोहन सिंह धमाना, रणजीत सिंह गिल, मुरली मनोहर, डिवीजन अध्यक्ष बनवारी लाल तथा सहायक सचिव रूपनगर मंडल वलैती राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक के बाद मुरली मनोहर ने बताया कि सर्वसम्मति से किए गए चुनाव में सोहन सिंह धमाना को सरपस्त, बिक्रम सिंह जेई को अध्यक्ष, गुरइकबाल सिंह जेई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसबीर सिंह को सब डिवीजन सचिव, जसविदर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमनप्रीत कौर आरए को आडिटर, जसवीर कौर को सहायक सचिव, उज्जवल पांडे को उपाध्यक्ष, गुरिदर सिंह को संगठन सचिव जबकि हरमेल सिंह को सलाहकार चुना गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद चुने गए पदाधिकारियों को केंद्र सरकार सहित पंजाब सरकार तथा बिजली बोर्ड मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहने की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने इस मौके पंजाब सरकार व पावरकाम से मांग की कि पिछले समय दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। अगर मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो संघर्ष केा तेज किया जाएगा।