शिवसेना पंजाब ने 'मंदिर नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाते हुए निकाला भगवा मार्च
राम मंदिर को लेकर शिवसेना पंजाब द्वारा आज एक भगवा मार्च गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में निकाला गया।
संस, आनंदपुर साहिब:राम मंदिर को लेकर शिवसेना पंजाब द्वारा आज एक भगवा मार्च गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में निकाला गया। इस विशाल भगवा मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह मार्च चरणगंगा स्टेडियम से शुरू होकर पूरे शहर से गुजरता हुआ एसडीएम दफ्तर में समाप्त हुआ। जगह जगह इस भगवा मार्च को अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा स्वागत किया गया और फूलों की वर्षा की गई। इस विशाल भगवा मार्च को देखते हुए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जगह जगह पुलिस के जवान तैनात थे। शिवसेना पंजाब प्रधान संजीव घनौली ने कहा कि इस विशाल भगवा मार्च को निकालें का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर है। हमारा नारा भी यही है कि अगर मंदिर नहीं तो वोट नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाती तब तक अयोध्या तक यह भगवा मार्च हर राज्य में निकाला जाएगा। आनंदपुर साहिब से इसकी शुरुआत की गई है।
ये रहे मौजूद
इस मौके राष्ट्रीय प्रमुख संजीव घनौली, राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ,उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन, यूथ पंजाब प्रधान रोहित महाजन, मुकेश लाठी अंबाला से ,करण मल्होत्रा चंडीगढ़ से, मुकेश कांगड़ा हिमाचल से, मुकेश लकी, संजीव शर्मा, राज शर्मा मोगा, अश्विनी चोपड़ा अमृतसर, मनजीत रिया गुरदासपुर, रूपनगर जिला प्रधान नितिन नंदा, मनजीत, प्रदीप शर्मा मुकेरियां, जोगी टांडा, मिकी पंडित फतेहगढ़ साहिब, हरप्रीत लाली खन्ना, विजय चोपड़ा कपूरथला, अनिल नाहर ,राजेश पलटा पटियाला, पंजाब प्रभारी र¨वंदर लोचन समाना, सोनू डेराबस्सी, रॉकी मोहाली, राजेश मलिक, संजीव ¨सगला पठानकोट, नरोतम मन्हास जालंधर, रूबल संधू , कपिल वर्मा, ज्ञान चंद वर्मा, सचिन घनोली, दीपक दानिया ,सतपाल गंगवाल, अमरीश, संदीप पुरी, दिनेश भनोट, गुरजीत ¨सह आदि उपस्थित थे।