Move to Jagran APP

कांग्रेस करवा रही प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास : चन्नी

कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में सचिव नंबरदार रण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने विशेष रूप से शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 04:17 PM (IST)
कांग्रेस करवा रही प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास : चन्नी
कांग्रेस करवा रही प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास : चन्नी

संवाद सूत्र, मोरिडा : कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में सचिव नंबरदार रण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने विशेष रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

इस दौरान चमकौर साहिब और मोरिडा में करवाए जा रहे विकास कार्यो के संबंध में कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के अंतर्गत हलका चमकौर साहिब में श्री गुरु गोबिद सिंह स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि मोरिडा में रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज का निर्माण भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इस मौके मोरिडा से पनियाली तक नेशनल हाइवे के संबंध में उन्होंने बताया कि इस हाइवे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण हो चुका है और गांव सरहाणा में एक आइटीआइ का निर्माण किया जाएगा और 100 करोड़ की लागत से क्षेत्र के सभी गांवों को जोड़ने वाली लिक सड़कों व फिरनियों का भी निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने 6 मार्च को चमकौर साहिब में विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया। इस विकास कार्यो की घोषणा वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बजट में की थी। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंत सिंह कलारां, बलवीर सिंह सहेड़ी, खुशहाल सिंह दातारपुर, कश्मीरा सिंह, सरपंच हरिदर सिंह मंडेर, हलका यूथ कांग्रेस प्रधान गुरविदर सिंह ककराली, सोशल मीडिया को-ऑरडीनेटर हरपिदर राणा, हरजोत सिंह ढंगराली, वरिदर सिंह मोरिडा, कुलदीप सिंह ओईंद, जगतार सिंह फतेहपुर, गुरविदर सिंह जौकी, जतिदर सिंह कलारां, बहादुर सिंह, पंडित तरसेम शर्मा, गुरसेवक सिंह समाणा, जसविदर सिंह रौलूमाजरा, रिकू कोटली आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंच, पंचायत सदस्य और कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.