गोशाला की हर स्तर पर सेवा का संकल्प
गोपाल गोशाला में कार्यकारिणी की अहम बैठक गोशाला के अध्यक्ष इंजीनियर भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके कार्यकारिणी मेंबरों से विचार विमर्श किए जाने के बाद श्री राम नवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाने का फैसला लिया।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : गोपाल गोशाला में कार्यकारिणी की अहम बैठक गोशाला के अध्यक्ष इंजीनियर भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके कार्यकारिणी मेंबरों से विचार विमर्श किए जाने के बाद श्री राम नवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाने का फैसला लिया। इस दौरान गोशाला के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी मेंबरों ने गोशाला की तन, मन व धन के साथ नि:स्वार्थ सेवा करते रहने का संकल्प व शपथ ली। गाय के आहार व तूड़ी के लिए कार्यकारिणी मेंबरों द्वारा एक लाख रुपये एकत्रित किए गए। मौके पर बलदेव अरोड़ा, पीएन शर्मा, मूलराज शर्मा, डॉ. महाराज कृष्ण डिगवा, धवन, चितरंजन बांसल, शाम लाल कुंदरा, दर्शन जैन, मास्टर चमन लाल, करण ऐरी, एचएम शर्मा, हेमंत कपिला, मास्टर सुरजीत, हंसराज, नरेश कपूर, अशोक कपूर, राजकुमार कपूर, एडवोकेट शेखर शुक्ला, एडवोकेट उदय वर्मा, सूरज प्रकाश, राजिदर कपूर बबला, इंजीनियर सतपाल शर्मा, जगदीश तलूजा, संदीप जोशी, बीके बांसल मौजूद रहे।