बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन मनाया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्मदिन उत्साह के साथ स्थानीय धर्म सिंह साहनी हाल में मनाया गया। इस आयोजन को जन कल्याण दिवस का नाम दिया गया। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े तथा बचों को स्टेशनरी का सामान भेंट किया गया।
संवादग सहयोगी, रूपनगर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्मदिन उत्साह के साथ स्थानीय धर्म सिंह साहनी हाल में मनाया गया। इस आयोजन को जन कल्याण दिवस का नाम दिया गया। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े तथा बच्चों को स्टेशनरी का सामान भेंट किया गया। इस आयोजन में बसपा पंजाब के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लौंगिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि प्रदेश महासचिव अजीत सिंह भैणी तथा बसपा के जोन इंचार्ज एडवोकेट चरणजीत सिंह घई विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समागम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष मास्टर राम पाल अबियाणा ने सारे अतिथियों का स्वागत किया जबकि पार्टी के नेताओं ने समागम के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के संघर्षपूर्ण जीवन सहित उनकी उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस समागम के दौरान पार्टी नेता ज्ञान कौर के प्रयासों से अमनदीप कौर तथा पूर्व थानेदार प्रेम सिंह अपने साथियों सहित बसपा में शामिल हुए जिनका मुख्य अतिथि द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके जिला सचिव मोहन सिंह नोधेमाजरा सहित भाग सिंह कीरतपुर साहिब, डा. सुरजीत राम, प्रेम सिंह लोहगढ़ फिड्डे, मनजीत सिंह ककराली, जोगिदर सिंह, जसविदर गोल्डी, तरलोक सिंह फतेहपुर, जसविदर मोठापुर, नरिदर ढेर, जगदीश सिंह, जरनैल सिंह सुरतापुर, डा. राजेश बग्गन, बलबीर सिंह, किशोर फौजी ने जहां संबोधित किया वहीं मंच का संचालन जिला इंचार्ज कुलदीप घनौली ने किया।