संघ ने करवाया परिवार मिलन समारोह, पुराने कर्मठ संघी परिवार सम्मानित
रूपनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रूपनगर टीम द्वारा करवाए गए पहले परिवार मिलन समारोह को गुरु नानक देव जी के 550 वें साल को समर्पित किया गया। समारोह के पहले चरण के कार्यक्रम में जहां शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने परिवारों के साथ शिरकत की बल्कि बौद्धिक तथा खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान पुराने आरएसएस के कर्मठ वर्करों को सम्मान दिया गया। इनमें कई दिवंगत शख्सियतें भी थीं, जिनके परिवारों के सदस्यों को सम्मान दिया गया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रूपनगर टीम द्वारा करवाए गए पहले परिवार मिलन समारोह को गुरु नानक देव जी के 550वें साल को समर्पित किया गया। समारोह के पहले चरण के कार्यक्रम में जहां शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने परिवारों के साथ शिरकत की, बल्कि बौद्धिक तथा खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान पुराने आरएसएस के कर्मठ वर्करों को सम्मान दिया गया। इनमें कई दिवंगत शख्सियतें भी थीं, जिनके परिवारों के सदस्यों को सम्मान दिया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके पांच सदस्यीय अध्यक्षीय मंडल ने की। इस अध्यक्षीय मंडल की अगुवाई आरएसएस के उत्तर क्षेत्रीय कार्यकारी सदस्य प्रेम गोयल ने की। मंडल में जिला संघ चालक ज्ञान चंद भगीरथ, नगर संघ चालक डॉ. हेमंत कालड़ा, विभाग कार्यवाह विजय कुमार तथा बोधराज कालिया शामिल थे। समारोह की शुरूआत राष्ट्र गान जन गन मन के साथ की गई। उपरांत शबद वाहे गुरु वाहे गुरु का गायन अंबुजा मनोविकास केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने किया। उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में लिया भाग
खेल गतिविधियों में परिवारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों के लिए प्रतिभागियों का चयन पर्ची डालकर किया गया। प्रत्येक इवेंट में पांच पांच प्रतिभागी जोड़ों सुई धाग में पार्षद रमन ¨जदल तथा बैलून फूलाने तथा फोड़ने में अनुराग बिशनोई दंपति ने जीत हासिल की। बच्चों ने डिस्पोजेबल कप के साथ पिरामिड बनाने में युवराज वर्मा तथा मनन ने जीत दर्ज की। गांधी स्कूल के बच्चों ने भंगड़ा प्रस्तुत किया। जबकि अंबुजा मनोविकास केंद्र की बच्चियों ने गिद्दा प्रस्तुत किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में स्व. ओम प्रकाश, नंद किशोर भंडारी, स्व. मलिकराम गुलाटी के परिवार से सुधीर गुलाटी, हरी प्रसाद कपूर, कामरेड इंद्रजीत, स्व. रोशन लाल के परिवार से विजय कक्कड़, स्व. स्वरूप पसरीचा के परिवार से राकेश, स्व. कृष्ण देव होटल वाले के परिवार से मूलराज, स्व. गोरी शंकर के परिवार से अभय जैन, स्व. राममूर्ति, स्व. रोशन लाल ग्रोवर के परिवार से धीरज ग्रोवर, स्व. कस्तूरी लाल सराफ के परिवार से राजेश वर्मा, त्रिलोक चंद जैन, नेक चंद जैन, धर्मपाल जैन, अशोक जैन, स्व. कर्म चंद भल्ला के परिवार से राज कुमार भल्ला, राज कुमार निश्चल, स्व. अमरलाल मिगलानी के परिवार से राजेश मिगलानी, शाम कुंदरा, तरसेम अग्रवाल, रामनाथ सर्राफ, विजय जैन, महेंद्र जैन, ब्रह्म सूद, रतन लाल भटनागर को सम्मानित किया। इन्हें सिरोपा तथा कलश दिया गया।