हरसिमरनजीत ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास
मकौर साहिब मार्ग पर पड़ते गांव चक्कलां में हरसिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सुपुत्र ने गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
संवाद सूत्र, मोरिडा : चमकौर साहिब मार्ग पर पड़ते गांव चक्कलां में हरसिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सुपुत्र ने गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उदघाटन समारोह के दौरान हरसिमरनजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल और भाजपा गठजोड़ द्वारा प्रदेश में पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा अपने दो वर्षो के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया। इस दौरान उन्होंने सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के एमपी कोटे से गांव के जिम के लिए डेढ़ लाख रुपये, गलियों-नालियों के विकास के लिए ढ़ाई लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब बीबी सतवंत कौर संधू, हलका इंचार्ज हरमोहन सिंह संधू, डॉ.अजायब सिंह पत्तवी, दलवीर सिंह, मेजर हरजीत सिंह कंग, जसविदर सिंह छोटू, कौंसलर जगपाल सिंह जौली, जगविदर सिंह पंमी, कुलवीर सिंह सोनू, दविदर सिंह मझैल, गुरनाम सिंह चक्कल, जुगराज सिंह मानखेड़ी, बलदेव सिंह चक्कल, मलकीयत सिंह चक्कल, अमर सिंह चक्कल, भोला सिंह, मेजर सिंह, सरपंच गुरिदर सिंह काला आदि उपस्थित थे।