आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेसी रमेश ने जताई दावेदारी
लोकसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद टिकट के लिए मारामारी बढ़ गई है। आनंदपुर साहिब सीट से टकसाली कांग्रेसी परिवार से जुड़े कांग्रेसी नेता रमेश गोयल ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : लोकसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद टिकट के लिए मारामारी बढ़ गई है। आनंदपुर साहिब सीट से टकसाली कांग्रेसी परिवार से जुड़े कांग्रेसी नेता रमेश गोयल ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में उन्होंने दावा किया है। गोयल का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ से भी भरोसा मिला है। गोयल मौजूदा समय में पंजाब व यूटी प्रोविडेंट फंड एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव आनंदपुर साहिब से लड़ने के लिए दावेदारी जताई है।