सुखवीर सिंह महासचिव व डॉ. निर्मल सिंह धीमान कैशियर चुने
ोटरी क्लब मोरिडा की एक जरूरी बैठक नए चुने अध्यक्ष गौरव वशिष्ट की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, मोरिडा: रोटरी क्लब मोरिडा की एक जरूरी बैठक नए चुने अध्यक्ष गौरव वशिष्ट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में पूर्व जिला गवर्नर मनमोहन सिंह ने शिरकत की। कर्नल मलकीत सिंह ने बताया कि इस बैठक के दौरान क्लब ने सर्वसम्मति के साथ सुखवीर सिंह सिद्धू को महासचिव व डॉ निर्मल सिंह धीमान को कैशियर चुन गया। इस मौके गर्वनर मनमोहन सिंह ने नए चुने मेंबरों को बधाई देते हुए कहा की रोटरी क्लब विश्व व समाज की सेवा में हमेशा बड़ा योगदान डाला रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई बड़ी भी आफत आती है , तो क्लब उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस मौके क्लब के स्वर्गवासी अध्यक्ष मेजर हरजीत सिंह कंग और उनकी पत्नी, बहु और पोतियों की याद को ताजा करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके क्लब के पूर्व प्रधान रजिदर सचदेवा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके एडवोकेट सिमरनजीत सिंह हीरा, सीता राम, पूर्व एसपी रत्न, मनजीत सिंह भाटीया, गुरसिमरन सिंह भाटीया, सुरिदर सिंह और जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।