Move to Jagran APP

10 दिन से हड़ताल पर कर्मी, वार्ता करने नहीं आए मैनेजमेंट प्रतिनिधि

संवाद सहयोगी, रूपनगर : आइईटी भद्दल कॉलेज की यूनियन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेक

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 03:14 AM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 03:14 AM (IST)
10 दिन से हड़ताल पर कर्मी, वार्ता करने नहीं आए मैनेजमेंट प्रतिनिधि
10 दिन से हड़ताल पर कर्मी, वार्ता करने नहीं आए मैनेजमेंट प्रतिनिधि

संवाद सहयोगी, रूपनगर : आइईटी भद्दल कॉलेज की यूनियन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल वीरवार को दसवें दिन भी जारी रही। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूनियन का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट उनके साथ धक्केशाही कर रही है और कर्मियों को निकाला जा रहा है। इसलिए वे कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

loksabha election banner

वीरवार को दसवें दिन की भूख हड़ताल का मोर्चा मनजीत ¨सह तथा भु¨पदर ¨सह ने संभाला। यूनियन के अध्यक्ष जरनैल ¨सह जैली ने कहा कि पिछले दस दिन से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन मैनेजमेंट ने अभी तक उदासीन रुख अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के किसी भी प्रतिनिधि ने अभी तक यूनियन से बात तक करने की कोशिश नहीं की है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यूनियन को अन्य कर्मचारी संगठनों का सहयोग भी मिलना शुरू हो गया है। चेतावनी दी अगर उनकी मांगों के बारे जिला प्रशासन तथा कॉलेज मैनेजमेंट ने कोई समाधान नहीं किया तो इस संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस दौरान जस¨वदर ¨सह, बलकार ¨सह, मनोहर शर्मा, अवतार ¨सह ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.