Move to Jagran APP

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर दोहराया सेवा का संकल्प

भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल की नंगल इकाई ने भारत विकास परिषद का 58वा स्थापना दिवस मना कर समाज सेवा का संकल्प दोहराया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 04:26 PM (IST)
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर दोहराया सेवा का संकल्प
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर दोहराया सेवा का संकल्प

जागरण संवाददाता, नंगल : भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल की नंगल इकाई ने भारत विकास परिषद का 58वा स्थापना दिवस मना कर समाज सेवा का संकल्प दोहराया है। परिषद के जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मनोचा ने सतलुज पार्क में निर्मित स्मारक स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अशोक मनोचा व अन्य पदाधिकारियों डा. अशोक शर्मा, जरनैल सिंह संधु, दवेंद्र शर्मा, राजी छाबड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद दशकों से सामाजिक सरोकारों के लिए काम करता आ रहा है। कार्यक्रम में डा. अशोक शर्मा ने कहा कि संगठन के मकसद पर चलते हुए सामाजिक सरोकारों को इमानदारी से निभाया जाएगा ताकि देश को समृद्ध व संस्कारवान बनाने के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने अपने अगले कार्यक्रम भी बताए। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मुख अराजनैतिक तथा सामाजिक, संस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो भारत वर्ष की संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्र प्रेम, पर्यावरण के प्रति समर्पित है। आज स्थापना दिवस पर यह संकल्प दोहराया गया है कि सभी पदाधिकारी संपर्क, सेवा व संस्कार व सहयोग के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सभी सदस्यों ने पार्क में पौधे भी लगाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.