जौवनप्रीत कौर ने मां की भेंटों पर नचाए श्रद्धालु
14 वां जागरण शहीद हरभजन सिंह यूथ क्लब ग्राम पंचायत और इलाका वासियों ने श्रद्धा से करवाया गया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: गाव अकबरपुर मगरोड़ में 14 वां जागरण शहीद हरभजन सिंह यूथ क्लब ग्राम पंचायत और इलाका वासियों ने श्रद्धा से करवाया गया। इसमें मां नयना देवी जी के मंदिर में से पवित्र ज्याति लाई गई। ज्योति प्रचंड करने की रस्म राहुल जीरकपुर, मनी शुक्ला, सरपंच जगदीश सिंह और भगत जसवीर सिंह ने साझे तौर पर की। इस दौरान बाबा सखी राम काठगढ़ वाले विशेष रूप से पहुंचे। माता की महिमा का गुणगान जौवनप्रीत कौर ने किया, जिसमें उसने मैनू वी रंग दे तू लाल रंग मां और साड पिड जगराता होया के साथ संगत को नचाया। इसके बाद अवतार मुसाफिर ने जगदी रहे, जगदी रहे, जगदंबे, जोत ते तेरी जगदी रहे, मां तेरे मंदर अग्गे, ताड़ी ते ताड़ी वजे मां तेरे मंदर अग्गे भेंटे भी गाई। गुरु का लंगर की सेवा बलजीत सिंह और सोनी सीडी वाले ने अदा की। क्लब के प्रधान शमशेर सिंह और कुलवंत सिंह ने आई संगतों का धन्यवाद किया। जागरण में इलाके के गणमान्य सज्जन शामिल हुए। इस मौके पर बलविदर सिंह इटली, चरनजीत सिंह, विक्रम सिंह अकबरपुर, बलजीत सिंह ड्राइवर, करतार सिंह पप्पा, ठेकेदार जगदीश सिंह, दविदर सिंह सरपंच माजरी, मास्टर अवतार सिंह, बलवंत सिंह गिल, निर्मल सिह भीम सिंह पंच मौजूद थे।