शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा शहीद बचित्तर सिंह में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 10:41 PM (IST)
जागरण संवाददता, रूपनगर: गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा शहीद बचित्तर सिंह में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। रागी सिंह भाई अमनदीप सिंह तख्त श्री केसगढ़ साहिब वाले व भाई जनक सिंह कुराली वालों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमेल सिंह पहलवान ने रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके मेंबर जसबीर कौर, ज्ञानी कुलदीप सिंह, बचन सिंह, संतोख सिंह, कुलवंत सिह व गोल्डी आदि भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें