शनिदेव की महिमा का किया गुणगान
ागवान शनिदेव जी की मूर्ति स्थापना पर हंबेवाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, नंगल
भगवान शनिदेव जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में गांव हंबेवाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। शनि मंदिर के पुजारी पंडित राकेश कुमार काला ने मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना कर ध्वज स्थापित किया। इसके बाद महिला मंडल ने शनिदेव की महिमा का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में भक्तों ने सरसों का तेल अर्पित कर व विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में शनि देव की पूजा कर धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद मंदिर में उपस्थित भक्तजनों ने कतारों में बैठकर लगाए गए लंगर का श्रद्धापूर्वक अमृतपान किया। इस अवसर पर योगाचार्य आरएस राणा, हर्षदीप रायके, अशोक शर्मा, अविनाश व मनोज कुमार आदि ने भी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने लोक कल्याण की कामना करते हुए भगवान शनिदेव से अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।