प्रभातफेरी में भोले बाबा का गुणगान
महाशिवरात्रि तक चलने वाली शिवसेना की प्रभातफेरी का किलन एरिया में भव्य स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, नंगल : महाशिवरात्रि तक चलने वाली शिवसेना की प्रभातफेरी का किलन एरिया में भव्य स्वागत किया। महंत साधवानंद महाराज की अगुआई में त्रिवेणी महादेव मंदिर पहाड़ी मार्केट तथा श्री ऊषा मंदिर राजनगर से शुरू प्रभातफेरी का स्वागत सोमवार को महेश मोहन सभ्रवाल, धीरेंद्र सभ्रवाल तथा दिनेश सभ्रवाल ने किया। इस अवसर पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुकेश बावा व शाम सुंदर ने सभ्रवाल परिवार को शिवसेना के सिरोपे देकर सम्मानित करते बताया कि 19 फरवरी को भव्य शोभायात्रा त्रिवेणी महादेव मंदिर पहाड़ी मार्केट के पास से आयोजित किए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवों के देव महादेव भगवान शकर के पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा मुख्य आकर्षण होगी।
इस अवसर पर शिवसेना के प्रतिनिधि अशोक शर्मा, अश्वनी भाटिया, सतीश बत्तरा, हरविंदर टीनू, मंदीप सिंह, परमवीर काकू, गुरनाम सिंह, रोहित सभ्रवाल, संजीव गिल, अभिषेक राणा, सन्नी कपूर, रोहित घई, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा, राम, शाम कुमार, शुभम, धीरज, वंदन तलवाड़, महिला विंग की सिमरन रानी, चंद्रकांता, सरोज शर्मा, ऊषा गांधी, चंचला देवी, गोगी देवी, ऊषा खन्ना, मीना पूरी, नीना देवी, शिमला देवी, शारदा देवी, मनीषा तलवाड़, मीना पुरी, पुष्पा रानी, आशा देवी, पिंकी देवी, मीना घई, राज कौर, पुष्पा देवी ने भोले बाबा का गुणगान करके लोक कल्याण की कामना की।