गांव कमालपुर के टोल प्लाजा पर धरना दिया
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गांव कमालपुर के टोल-प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गांव कमालपुर के टोल-प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। वीरवार को नौवें दिन किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से कानून रद करने की मांग की गई।
धरने में पहुंचे बाबा सुरजन सिंह, गोगी गिल झल्लियां कलां, प्रगट सिंह रोलूमाजरा, अमनदीप सिंह मांगट चमकौर साहिब, ठेकेदार बलवंत सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि पंजाब में तीन सप्ताह से किसानों के धरना प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के संघर्ष को अनदेखा करके किसानों को चुनौती दे रहे हैं। केंद्र सरकार को अपील की कि वह इन कानूनों को रद करके डूबती किसानी को बचाएं। इस मौके पर पूर्व समिति मेंबर बलजीत सिंह, दर्शन सिंह झल्लियां कलां, बाबा रणजीत सिंह झमलूटी, प्रितपाल सिंह गोगा, बलदेव सिंह व संदीप सिंह जस्सड़ा उपस्थित थे।