Move to Jagran APP

भाजपा को मेरे से दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दे

संवाद सहयोगी, श्री आनंदपुर साहिब श्री आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा तथा पटना साहिब से लोकसभा सदस्य शत्रुघन सिन्हा ने माथा टेकने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके उन्होंने तख्त साहिब में कुछ समय गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इस मौके आम आदमी पार्टी (आप) की समूह लीडरशिप यशवंत सिन्हा तथा शत्रुगन सिन्हा के स्वागत के लिए विशेष रूप से उपस्थित थी, जिसमें आप पार्टी की ओर से हलका विधायक रूपनगर अमरजीत ¨सह संदोआ, विधायक जयकृष्ण ¨सह रौड़ी, जिला प्रधान मास्टर हरदयाल ¨सह, हरतेगवीर ¨सह तेगी, हिम्मत ¨सह शेरगिल आदि नेता उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 10:15 PM (IST)
भाजपा को मेरे से दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दे
भाजपा को मेरे से दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दे

संवाद सहयोगी, श्री आनंदपुर साहिब

loksabha election banner

श्री आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा तथा पटना साहिब से लोकसभा सदस्य शत्रुघन सिन्हा ने माथा टेकने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके उन्होंने तख्त साहिब में कुछ समय गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इस मौके आम आदमी पार्टी (आप) की समूह लीडरशिप यशवंत सिन्हा तथा शत्रुगन सिन्हा के स्वागत के लिए विशेष रूप से उपस्थित थी, जिसमें आप पार्टी की ओर से हलका विधायक रूपनगर अमरजीत ¨सह संदोआ, विधायक जयकृष्ण ¨सह रौड़ी, जिला प्रधान मास्टर हरदयाल ¨सह, हरतेगवीर ¨सह तेगी, हिम्मत ¨सह शेरगिल आदि नेता उपस्थित थे। इस दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के उपरांत प्रेसवार्ता के दौरान यशवंत सिन्हा तथा शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि श्री गुरु गो¨बद ¨सह जी के जन्म स्थान पटना साहिब से गुरु जी की कर्म भूमि पर पहुंचकर उनके मन को काफी सुकून मिला है। इस मौके शत्रुघन सिन्हा ने एक बार दोबारा कहा कि यदि भाजपा उन्हें पार्टी से निकालना चाहती है तो वे खुशी-खुशी पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार हैं , लेकिन वह कभी भी सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने गुरुघरों में चलने वाले लंगर पर लगाए गए जीएसटी के संबंध में कहा कि केंद्र सरकार को धार्मिक स्थानों पर जीएसटी लगाए जाने का निर्णय वापस लेते हुए जीएसटी को तुरंत माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा उठाए गए कदम काफी प्रशंसनीय हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच किसी पार्टी का नाम नहीं बल्कि एक आंदोलन है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य दो व्यक्तियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को चलता करना है। उन्होंने बताया उनके विचारों पर सहमति जताते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जेडीयू, कांग्रेस, आप, सपा आदि एक मंच पर एकत्र हो गई हैं। कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी के संबंध में उन्होंने कहा जिस प्रकार कांग्रेस ने कर्नाटक के चुनाव परिणामों के उपरांत सरकार बनाने में तेजी दिखाई है उसके लिए समूह कांग्रेसी लीडरशिप बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2019 में होने वाले चुनाव में मोदी कोई मुद्दा नहीं बल्कि वास्तिवक मुद्दों में तो देश में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कृषि, देश की एकता पर मंडराता खतरा, विदेश नीतियां आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी मोदी सरकार की एतिहासिक गलतियां हैं , जोकि देश को काफी पीछे ले जाने के लिए सीधे सीधे जिम्मेदार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.