प्रकाश पर्व मनाने के लिए कार्यक्रम तैयार
श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 05:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नंगल: श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी से प्रभात फेरियां शुरू हो रही हैं। 17 फरवरी को श्री गुरु रविदास मंदिर पुराना गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पम्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भारी संख्या में भक्तजन महाराज का गुणगान करने पहुंच रहे हैं। 19 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ का भोग डाल कर 11 बजे निशान साहिब स्थापित किया जाएगा। इससे पहले गुरु जी की महिमा से आमजनों को अवगत कराने के लिए कीर्तन किया जाएगा। दोपहर एक बजे अटूट लंगर का वितरण करके लोक कल्याण की कामना की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें