कोरोना टेस्ट के लिए गर्भवती को करना पड़ा इंतजार
सिविल अस्पताल मोरिडा में शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करवाने आए दूसरे राज्यों के मजदूरों समेत एक गर्भवती महिला को डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा।
संवाद सूत्र, मोरिडा : सिविल अस्पताल मोरिडा में शुक्रवार को कोरोना टेस्ट करवाने आए दूसरे राज्यों के मजदूरों समेत एक गर्भवती महिला को डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल अस्पताल पांच मजदूर जिन्होंने उतर प्रदेश और बिहार जाना था और एक पंजाबी नौजवान जो चैन्नई से वापस आया था और एक गर्भवती महिला डिलीवरी को लेकर कोरोना टेस्ट का सेंपल देने के लिए आई हुई थी।
गर्भवती महिला के पिता भुपिदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को डिलीवरी के लिए सिर्फ दो दिन बाकी हैं लेकिन सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए मोरिडा अस्पताल में भेज दिया। लेकिन मौके पर अस्पताल में कार्यकारी एसएमओ रेन्नू भाटिया हाजिर नहीं थे और कोरोना टेस्ट के लिए स्पेशलिस्ट डॉ. संजय भी मौजूद नहीं थे, लेकिन काफी देर तक सैंपल नहीं लिए गए और बाद में ड्यूटी पर मौजूद एक अन्य डॉ. अमरीक सिंह द्वारा गर्भवती महिला समेत सभी के सैंपल लिए गए।
बाक्स
करेंगे जांच : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन रूपनगर डॉ. एचएन शर्मा ने बताया कि डॉ. रेन भाटिया की ड्यूटी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर मोरिडा में दोपहर दो बजे तक होती है, बाद में वह रूपनगर में सेवा निभाते हैं। जहां तक सिविल अस्पताल मोरिडा में डॉक्टरों की हाजिरी बनाने की बात है, उसके बारे में पड़ताल करेंगे।