नंगल में सनातन धर्म सभा ने निकाली प्रभातफेरी, पहाड़ी मार्केट में भक्तों ने किया भव्य स्वागत
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जारी प्रभातफेरी के क्रम में शनिवार को पहाड़ी मार्केट में समाज सेवक दया रानी के निवास पर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया।
जागरण संवाददाता, नंगल : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जारी प्रभातफेरी के क्रम में शनिवार को पहाड़ी मार्केट में समाज सेवक दया रानी के निवास पर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी में शामिल बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने गुणगान करके वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी, महावीर दल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, जगमोहन शर्मा, वीरेंद्र बलिया, राकेश कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, नवीन कुमार, मदन लाल राणा, कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार, अनूप कुमार, रोहित, बलराम तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों ने गुणगान करके भोले बाबा से सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्वागत करने वाली समाज सेविका दया रानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि 11 मार्च तक चलने वाली प्रभातफेरियों के बाद उसी दिन वीरवार को शिव मंदिर मेन मार्केट में चार पहर की पूजा की जाएगी। इसके बाद 12 मार्च शुक्रवार को मंदिर प्रागण में दोपहर 12 बजे अटूट लंगर लगाया जाएगा।
शिवसेना की प्रभातफेरी में हो रहे गुणगान से शिवमयी हुआ वातावरण
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जारी प्रभातफेरियों से समूचा वातावरण शिवमय बना हुआ है। शनिवार तड़के भक्तजनों की ओर से भगवान शिव शकर के किए गुणगान से वातावरण गूंजायमान बना रहा। इस अवसर पर महंत साध्वानंद महाराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। शिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ भोले भंडारी की पूजा का विशेष महत्व है। इन दिनों में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले प्राणी की हर मनोकामना पूरी होती है। पूज्य श्री ने कहा कि दूसरों का भला करने वाले प्राणी सदैव प्रभु की कृपा के पात्र बने रहते हैं। इस लिए जीवन हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। शिव सेना की ओर से त्रिवेणी महादेव मंदिर पहाड़ी मार्केट से प्रतिदिन तड़के पांच बजे शुरू की जा रही प्रभात फेरी का आज शनिवार को राजनगर में पहुंचने पर शिव भक्तों तिलक राज पुरी, संजीव पुरी, जसविंदर, राजीव पुरी, लविश पुरी आदि ने स्वागत किया। प्रभात फेरी में शामिल शिवसेना के शाम सुंदर संदल, मुकेश बावा, हरविंदर टीनू, पंकज बत्तरा, अशोक शर्मा, योगाचार्य आरएस राणा, अश्वनी भाटिया, परमवीर काकू, नत्थु राम जंगम, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी कपूर, रोहित घई, रोहित सभ्रवाल, अभिषेक राणा, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा, शुभम, धीरज, वंदन तलवाड़, राजा जौली, राम, शाम कुमार आदि ने भोले बाबा का गुणगान करते हुए लोक कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि भव्य नगर शोभा यात्रा आठ मार्च को निकाली जाएगी जिसकी तैयारियों में भक्तजन जुटे हुए हैं।