होर्डिग लगाने की आड़ में मारी डेढ़ करोड़ की ठगी, केस
रूपनगर के थाना सदर में शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी मारने का मामला दर्ज किया गया है।
संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के थाना सदर में शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी मारने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मोहाली वासी सतविदर सिंह ने बताया कि वह आइइटी भद्दल जिला रूपनगर ट्रस्ट को मेंबर है। उसने आरोप लगाया कि दो लोगों ने ट्रस्ट के होर्डिंग लगाने व प्रचार करने की आड़ में जाली बिल तैयार कर पेश करते एक करोड़ 62 लाख की धोखाधड़ी की है। इस बारे पता चलने के बाद उन्होंने उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर में शिकायत है। वहीं जांच अधिकारी सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रेम लाल गांधी पुत्र खुशहाल चंद गांधी तथा हितेष गांधी पुत्र प्रेम लाल गांधी दोनों वासी चंडीगढ़ रोड, भट्टी कालोनी, नवांशहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। युवा को अगवा करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के थाना सिटी में स्थानीय गुरु नगर के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके युवा भांजे को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अमर सिंह पुत्र लालन सिह वासी गुरु नगर, रूपनगर ने बताया कि उसका भांजा रोहित सिंह पुत्र बबलू सिंह वासी गांव अस्तमा, जिला प्रतापगढ़, थाना संग्रामगढ़ यूपी उसके पास रहता है। 10 दिन पहले रोहित घर से साइकिल पर यह कहते हुए निकला था कि वह रूपनगर शहर में दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा है। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो संपर्क करने पर उसका फोन बंद पाया गया। इसके बाद उसकी दोस्तों सहित रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इस बारे थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है। उसे शक है कि उसके भांजे को किसी ने अगवा कर बंदी बना लिया है। जांच अधिकारी थानेदार कृष्ण लाल ने बताया कि इस बारे में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।