जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, 12 घायल, क्रास केस दर्ज
मोरिडा गांव रामगढ़ (निकट लुठेड़ी) में गांव के ही दो गुटों में हुए झगड़े में दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए।
संवाद सूत्र, मोरिडा: गांव रामगढ़ (निकट लुठेड़ी) में गांव के ही दो गुटों में हुए झगड़े में दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव रामगढ़ के वासी पांच मरले जमीन को लेकर आपस में उलझ गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। विवाद बढ़ने पर दोनों में झगड़ हो गया। इसमें दोनों गुटों के दो-दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल मोरिडा में दाखिल करवाया गया। रविवार रात दस बजे दोनों गुटों के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल मोरिडा मं आकर स्टाफ के सामने ही लड़ने लगे और तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान आठ लोग और घायल हो गए। घायलों में से दो महिलाएं जसविदर कौर पत्नी बहादर सिंह और भूपिदर कौर हैं। लुठेड़ी पुलिस ने जसविदर कौर पत्नी बहादुर सिंह के बयान पर मेवा सिंह व अन्य पर लड़ाई करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है, जबकि दूसरे गुट के दलवीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह के बयान पर अलग मामला दर्ज किया है।