Move to Jagran APP

कुश्ती मुकाबले में हरजस ने मारी बाजी

अनमोलदीप सिंह ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:58 PM (IST)
कुश्ती मुकाबले में हरजस ने मारी बाजी
कुश्ती मुकाबले में हरजस ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने निकटवर्ती गांव अकबरपुर मगरोड़ में करवाए गए जिला स्तरीय कुश्ती मुकाबलों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। स्कूल के प्रिसिपल कुलविदर सिंह ने बताया कि उनके स्कूल के अंडर14 वर्ग फ्री स्टाइल 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्कूल के छात्र हरजस ने और 75 किलोग्राम भार वर्ग में नदीम खान ने पहला स्थान हासिल हासिल किया है। अनमोलदीप सिंह ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंडर17 वर्ग फ्री स्टाइल 60 किलोग्राम भार वर्ग में खुशदिल ने और 71 किलोग्राम भार वर्ग में सरिया पटाणिया ने पहला स्थान हासिल किया है। 55 किलोग्राम भार वर्ग में महकदीप सिंह ने और 51 किलोग्राम भार वर्ग में नीतेश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार अमनजोत सिंह ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में पहला और 55 किलोग्राम भार वर्ग में जसप्रीत सिंह और 48 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ग के ग्रीकर रोमन 45 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में नरिदर सिंह व 60 किलोग्राम भार वर्ग में लखवीर सिंह और 65 किलोग्राम भार वर्ग में रमनदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में गगनदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ग्रीकर रोमन 60 किलोग्राम वर्ग के मुकाबलों में अशवनी, 63 किलोग्राम भार वर्ग में सुखजीत सिंह और 67 किलोग्राम भार वर्ग में मनदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ग फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग के लड़कियों के मुकाबलों में स्कूल की छात्रा नेहा शर्मा ने भी पहला स्थान हासिल किया। शानदार उपलब्धियों को हासिल करने के बाद स्कूल पहुंचने पर इन छात्रों को प्रिसिपल कुलविदर सिंह माहल ने सम्मानित किया गया। इस मौके वनीत भल्ला व हरजीत कौर आदि स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.