भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए छायादार पौधे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी सदस्यता अभियान के तहत मोजोवाल में पौधारोपण भी किया गया।
जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी सदस्यता अभियान के तहत मोजोवाल में पौधारोपण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के मौके पर भाजपा के प्रातीय सचिव डा. परमिंदर शर्मा, भाजयुमो के प्रातीय अध्यक्ष सन्नी शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह अठवाल तथा स्थानीय अध्यक्ष अमित बरारी ने छायादार पौधे रोपित किए। डा. शर्मा ने बताया कि आज पार्टी वर्करों को सदस्यता अभियान का लक्ष्य सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। मिस कॉल देकर सदस्य बन रहे लोगों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह पाया जा रहा है। विशेषकर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य नेतृत्व को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतिया ही देश को तरक्की की ओर ले जा सकती हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप