काम करते मजदूर पर टूट पड़ा पिटबुल, किया लहूलुहान
घर के पास अपने साथियों सहित तूड़ी उठा रहा था। इसके उपरांत वे लोग ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगा रहे थे कि पीछे से जगतार सिंह के पिट बुल नस्ल के कुत्ता उस पर टूट पड़ा।
जेएनएन, रूपनगर। गांव सुरतापुर मंड मे पिटबुल ने काम कर रहे मजदूर को बुरी तरह काट कर लहुलुहान कर दिया। घायल मंटू यादव (35) पुत्र विष्णु देव यादव वासी गांव सुरतापुर मंड रूपनगर ने बताया कि वह सुरतापुर मे मोटर पर रहता है तथा गांव मे ही खेतो मे काम करता है।
बुधवार को वह गांव के ही जगतार सिंह के घर के पास अपने साथियों सहित तूड़ी उठा रहा था। इसके उपरांत वे लोग ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगा रहे थे कि पीछे से जगतार सिंह के पिट बुल नस्ल के कुत्ता उस पर टूट पड़ा। उसकी टांगो पर कई जगह से बुरी तरह काट लिया।
मालिक जगतार सिंह ने कहा कि उसने कुलो को बांधा हुआ था। ट्रैक्टर स्टार्ट करते समय मजदूरों का शोर सुनकर उसका कुत्ता पता नही कैसे खुल गया तथा उसने मंटू यादव को घायल कर दिया। उसने मटू यादव को कुत्ते से छुड़वाया और उसे सिविल अस्पताल मे दाखिल करवाया।
यह भी पढ़ें: पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को अभी जेल में ही पड़ेगा रहना, जमानत याचिका रद