बीबी मुमताज जी तक सजाए नगर कीर्तन में लगाया लंगर
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर जहां विभिन्न गांवों में स्थित गुरुघरों से नगर कीर्तन सजाने का क्रम शुरू हो चुका है वहीं इस दौरान कई संस्थाएं संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगा रही हैं।
संवाद सहयोगी, रूपनगर: दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर जहां विभिन्न गांवों में स्थित गुरुघरों से नगर कीर्तन सजाने का क्रम शुरू हो चुका है, वहीं इस दौरान कई संस्थाएं संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगा रही हैं। इसी कड़ी में घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते विभिन्न गांवों की संगत ने चाय- पकौड़ों का लंगर शुरू किया हुआ है। लंगर की सेवा निभाने वाले सेवादारों ने गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब से गुरुद्वारा बीबी मुमताज जी तक सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर लगाया। इस दौरान गांव बड़ी के सरपंच कैप्टन मुलतान सिंह सहित पूर्व सरपंच प्यारा सिंह बड़ी, गांव के गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष प्रेम सिंह, मोहन सिंह मंड, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, नंबरदार अमरीक सिंह व घाड़ क्लब के अध्यक्ष सुखविदर सिंह गिल ने सेवा निभाई। इसके अलावा गुरुद्वारा बीबी मुमताज जी के पास बनी उनकी समाधि के नजदीक भी घाड़ भी संगत ने लंगर लगाया । इसमें नाजर सिंह, राज सिंह, मीर सिंह, निर्मल सिंह, नसीब सिंह, गुरमेल सिंह, हकीकत सिंह, जोगिदर सिंह व दिलप्रीत सिंह ने सेवा निभाई। गुरुद्वारा दुख भजन साहिब बड़ा पिड में धार्मिक समागम 24 को संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: गुरुद्वारा दुख भजन साहिब बड़ा पिड में समूह संगत के सहयोग से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 24 जनवरी को धार्मिक समागम करवाया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रबंधक बाबा तरलोचन सिंह ने यहां आयोजित बैठक के दौरान बताया कि 22 जनवरी को गुरुद्वारा दुख भजन साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। इनकी संपूर्णता के भोग 24 जनवरी को डाले जाएंगे। इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें निर्मल सिंह नूर का जत्था व कथा वाचक सुखविदर सिंह संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। समागम की समाप्ति पर गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। इस मौके पर भजन सिंह, महिदर सिंह, बलविदर सिंह, भाग सिंह, मोहन सिंह, कैप्टन राम सिंह व सूबेदार सुखवंत सिंह भी उपस्थित थे।