आपी झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर घायल
गांव भागोवाल में एक व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने नशे की हालत में गाली गलौज किया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: गांव भागोवाल में दीवाली की रात दीये जलाते समय एक व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने नशे की हालत में गाली गलौज किया। इसके बाद हुए झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल रूपनगर ने दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन गुरिदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव भागोवाल ने बताया कि वह दीवाली की रात अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर दीये जला रहा था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। उसने उसे ऐसा न करने के निए समझाया। जब वह नहीं माना, तो उसने उसे समझाने के लिउ एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद वह पूरे परिवार और गांव के 25-30 लोगों के साथ उसके घर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके घर के बिजली का मीटर तोड़कर गेट के साथ भी तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे सरपंच, नंबरदार व अन्य लोगों ने हमलावरों को समझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह दुकान जाते समय उस पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। मारपीट में गले में पहनी दो तोले सोने की चेन भी गुम हो गई। वहां से गुजर रहे उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसको सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।