कार हादसाग्रस्त, बुजुर्ग घायल
रूपनगर रूपनगर में माता नयना देवी से माथा टेक कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 09:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रूपनगर
रूपनगर में माता नयना देवी से माथा टेक कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे म¨हदरपाल पुत्र देवराज निवासी वार्ड नंबर-7 दशमेश नगर कुराली अपनी पत्नी, पुत्र भूपेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार की पत्नी तथा उसकी बच्ची सहित माता नयना देवी से माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे। जब वह घनौली के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो जाने से कार में सवार म¨हदरपाल गंभीर रूप से घायल गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें