कोटला पावर हाऊस नहर से लड़की का शव बरामद
भाखड़ा नहर कोटला पावर हाउस के नजदीक पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 11:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
भाखड़ा नहर कोटला पावर हाउस के नजदीक पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया है। जांच अधिकारी एएसआइ सतवंत सिंह ने बताया कि कोटला पावर हाऊस नहर गेट नंबर एक में से एक लड़की का शव मिला है। लड़की की जेब में से एक सिम मिली है। उससे उसकी पहचान रजनीश कौशल पुत्री राकेश मोहन, आयु 31 वर्ष, लुधियाना शहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लड़की अविवाहित थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें