केसरी पगड़ियां बांध बाइक पर निकले नेता-वर्कर
जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत 2075 पर 17 मार्च को शहर में दोपहिया वाहन
जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत 2075 पर 17 मार्च को शहर में दोपहिया वाहनों की रैली निकाली गई। भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के बैनर तले निकाली रैली भगवान वाल्मीकि मंदिर नजदीक अंब वाला कुटिया से शुरू हुई मोटरसाइकिल रैली में केसरी रंग की पगड़ियां पहने युवाओं ने 'भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो' के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया।
शहर की महावीर मार्केट, मेन मार्केट, अड्डा मार्केट, रेलवे रोड, जवाहर मार्केट, एमपी कोठी आदि स्थानों पर रैली भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक शर्मा, डा. सत्यार्थी शर्मा, दिनेश शुक्ला ने बताया कि रैली का मकसद नई पीढ़ी को धर्म संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ अपनी परंपराओं व संस्कृति से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष 18 मार्च रविवार से प्रथम चैत्र नवरात्र दिवस को प्रतिपदा भी कहा जाता है। सृष्टि का प्रथम दिन भी इस चैत्र प्रतिपदा को ही माना जाता है। ऐसा वर्णन विष्णु पुरान में आया है। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा से ही विक्रमी संवत 2075 की शुरुआत होगी।
दीपक शर्मा ने बताया कि हिंदू नव वर्ष पूरी तरह से कालगणना पर आधारित है क्योंकि इस दिन सर्वप्रथम सारे ग्रह नक्षत्र चलायमान हुए थे। कलियुग के प्रथम दिन यह सातों ग्रह एक ही राशि में पुन: एकत्र हुए थे। यह गणना पुरी तरह खगोल विज्ञान पर भी आधारित है। उन्होंने पूरे समाज को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने भारतीय नव वर्ष को घर-परिवार, गांव-गांव तक समूचे समाज को अपनाने का आह्वान करते कहा कि यही भारतीयता एवं हिंदुत्व की पहचान और स्वाभिमान है।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ज्ञान चंद भागीरथ, कुलभूषण जोशी, राकेश मोहन आहुजा, शाम सुंदर, राम मूर्ति, चंद्र शेखर, मुनी लाल, हर्षित, अमर नाथ शर्मा, संजीव शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश प्रभाकर, ज्ञान चंद, विद्या भारती के जिला मंत्री डा. सत्यार्थी शर्मा सहित भारत विकास परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अरोग्य भारती, भारतीय मजदूर संघ, भगवान वाल्मीकि सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रवीन द्विवेदी, एडवोकेट अशोक मनोचा, डा. अशोक शर्मा, जरनैल सिंह संधु, डॉ. ईश्वर चंद्र सरदाना, कुलभूषण पुरी, महेश कालिया, रणजीत सिंह लक्की, भूपेंद्र भिंदा, पार्षद विक्रांत परमार, हरीश कपिला, डॉ. राजेंद्र कुमार, अनुज ठाकुर, रमेश बरारी, वीरेंद्र मट्टू, अश्वनी गिल, रमन शर्मा, राजेश पस्सीवाल, संजय शर्मा, तिलक राज बाली, भरत कुमार, हरीओम, शिवजी सिंह, तुलसी राम मट्टू, मदन लाल सिद्धू, रघुवीर सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार, राज कुमार आदि सहित भारी संख्या में शहर युवाओं ने भाग लेकर नव वर्ष का स्वागत करते हुए लोगों को जागरूक किया।