सतलुज में से पकड़ी 69 किलो की गूंछ मछली
जागरण संवाददाता, नंगल : निकटवर्ती सतलुज दरिया से एक बार फिर से विशालकाय मछली पकड़ी गई। बुधवार रात को
जागरण संवाददाता, नंगल : निकटवर्ती सतलुज दरिया से एक बार फिर से विशालकाय मछली पकड़ी गई। बुधवार रात को पकड़ी मछली गूंछ प्रजाति की बताई जा रही है। यहां पहाड़ी मार्केट में मछली के डिपो पर पहुंची गूंछ मछली को देखने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील व सतलुज से मछली उठाने वाले ठेकेदार की कोहली फिश कंपनी पहाड़ी मार्केट पर बिकने के लिए आई 69 किलोग्राम वजन की मछली को देख हर कोई हैरान था। फिश कंपनी के प्रतिनिधि बवनदीप सिंह कोहली व शेरू कोहली ने बताया कि यह मछली सतलुज में कीरतपुर साहिब के निकट जाल लगा कर पकड़ी गई है। पहले भी पकड़ी गई हैं बड़ी मछलियां
इससे पहले भी वर्ष 2012 की 29 अक्टूबर को सतलुज के बुंगा मोड़ के पास 85.500 किलोग्राम वजन की मछली पकड़ी गई थी। वर्ष 2011 की 30 दिसंबर को सतलुज के सरांपतन पुल के पास इसी प्रजाति की 44 किलोग्राम वजन वाली मछली पकड़ी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर 2014 को भी 39 किलोग्राम वजन की मछली लोहंड खढ्ड से बतावन नामक मछुआरे की ओर से लगाए गए जाल में पकड़ी गई थी।