आइटीआइ मोरिडा की लड़कियां वॉलीबाल मुकाबले में अव्वल
मोरिडा आइटीआइ मोरिडा की लड़कियों ने वॉलीबाल के मुकाबलों में पहला स्थान हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संवाद सूत्र, मोरिडा
आइटीआइ मोरिडा की लड़कियों ने वॉलीबाल के मुकाबलों में पहला स्थान हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस टीम के संस्था में पहुंचने पर प्रबंधकों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस संबंधी जानकारी देते टीम इंचार्ज बलदीश कौर घडुआं ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों के अंतर्गत इंडस्ट्रियल विभाग पंजाब द्वारा गत दिनों आइटीआइ बस्सी पठाणा जिला फतेहगढ़ साहिब में जोनल स्तर के मुकाबले करवाए गए थे। जिसमें आइटीआइ मोरिडा की लड़कियों की टाम ने वॉलीबाल मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया है । इस टीम के मोरिडा में आइटीआइ में पहुंचने पर सस्था के प्रमुख मनदीप सिंह कंग, जंग सिंह, लवजोत सिंह, बलदीश कौर, कमलेश रानी आदि स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके रबिदर सिंह रब्बी, जशनदीप कौर, कमलेश कौर, सखविदर सिंह, जगपाल सिंह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।