कृषि कानून रद होने तक जारी रखेंगे सघर्ष : चड्ढा
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की नूरपुरबेदी इकाई ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 12 मई को क्षेत्र के गांव अबियाणा में आयोजित किसान मजदूर महासम्मेलन की तैयारी के संबंध में बैठक की।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की नूरपुरबेदी इकाई ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 12 मई को क्षेत्र के गांव अबियाणा में आयोजित किसान मजदूर महासम्मेलन की तैयारी के संबंध में बैठक की। शनिवार को गांव आजमपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के नेता अश्वनी चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की परीक्षा ले रही है और खेती कानून रद न करने की जिद पर अड़ी है। किसान नेता मास्टर गुरनैब सिंह जेतेवाल ने कहा कि देश का अन्नदाता परेशानी के आलम में है। मगर केंद्र सरकार को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के हक में होने का दावा कर रही केंद्र सरकार गलत निर्णय ले रही है। उन्होंने एलान किया कि जब तक केंद्रीय खेती कानूनों को रद नहीं किया जाता है तब तक किसान दिल्ली के लिए कूच करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नूरपुरबेदी क्षेत्र में दिल्ली के लिए जत्थे भेजने की कार्रवाई को तेज किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि गांव अबियाणा में 12 मई को सरहिद फतेह दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले महासम्मेलन की रूपरेखा संबंधी बताया कि इस प्रोग्राम में केंद्रीय किसान नेता राकेश टिकैत, बलवीर सिंह राजेवाल, जोगिदर सिंह उगराहा, गुरनाम चढ़ूनी, कुलवंत सिंह संधू, हरजीत सिंह कादिया, जगजीत सिंह भल्लेवाल, जगतार सिंह बाजवा, रूलदू सिंह मानसा, बूटा सिंह, सूरज सिंह गिल के अतिरिक्त गायक रविदर गरेवाल, पम्मा डूमेवाल, हरजीत हरमन पहुंच रहे हैं। इस मौके पर अमनदीप अबियाणा, कामरेड मोहन सिंह धमाणा, हरमेश सिंह उपस्थित थे।