पहलवान गुरपाल सिंह पड्डा जिला कुश्ती संस्था के प्रधान नियुक्त
आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव लोदीपुर में जिला कुश्ती संस्था रूपनगर का चुनाव हुआ।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव लोदीपुर में जिला कुश्ती संस्था रूपनगर का चुनाव हुआ। इसमें पंजाब कुश्ती संस्था के प्रदेश प्रधान पदमश्री करतार सिंह पहलवान और महासचिव पीआर सोढ़ी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान जिले में कुश्ती को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से प्रसिद्ध पहलवान गुरपाल सिंह पड्डा को प्रधान जबकि प्रोफेसर मनजीत सिंह घुम्मण को वरिष्ठ उप-प्रधान, केवल सिंह रनदेवा, नंबरदार कुलदीप सिंह मटौर, हरमनजीत सिंह दसगराई, हुसन लाल चौहान व उजागर सिंह को उप-प्रधान, हकीम हरमिदरपाल सिंह मिन्हास को महासचिव, मनोहर सिंह मिशनरी को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार को दफ्तर सचिव, दीपक यादप, सुग्रीव चंद, मलकीयत सिंह रंधावा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा इंद्रप्रीत सिंह, तलजीत सिंह रंधावा, कुलविदर सिंह किदा, अमरिदर सिंह चीमा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।