पदोन्नतियां न होने से मास्टर केडर अध्यापकों में रोष
पंजाब शिक्षा विभाग में मास्टर केडर से लेक्चरर पदोन्नतियां न होने के कारण मास्टर केडर अध्यापकों में सरकार और शिक्षा विभाग खिलाफ रोष पाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : पंजाब शिक्षा विभाग में मास्टर केडर से लेक्चरर पदोन्नतियां न होने के कारण मास्टर केडर अध्यापकों में सरकार और शिक्षा विभाग खिलाफ रोष पाया जा रहा है। मास्टर केडर यूनियन के राज्य अध्यक्ष बलदेव सिंह बुट्टर, राज्य सरपरस्त गुरप्रीत सिंह रियाड़ और राज्य महासचिव वशिगटन सिंह समीरोवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के झूठे आश्वासनों से अध्यापक जल्द ही सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। पिछले तीन वर्षों से मास्टर केडर से एक भी लेक्चरर पदोन्नत नहीं किया गया। राज्य अध्यक्ष ने बताया कि अगर 5 सितंबर तक सरकार ने पदोन्नतियां न की तो 6 सितंबर को जिला स्तरीय बैठकें करके सरकार खिलाफ रोष जताया जाएगा और संघर्ष का एलान किया जाएगा। इस मौके हरसेवक सिंह साधूवाला, जगजीत सिंह साहनेवाल, हरभाजन सिंह होशियारपुर, बलजिदर सिंह धालीवाल, मनजिदर सिंह तरनतारन, जगतार सिंह, दलविदरजीत सिंह गिल, प्रभजिदर सिंह अमृतसर, हरबंस लाल जालंधर, रमन कुमार पठानकोट, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह रूबी, कुलजीत सिंह मान आदि उपस्थित थे।