श्वेत मलिक का दावा- पंजाब कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में, कैप्टन सरकार के दिन गिने चुने
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के गिने चुने दिन बच गए हैं। पंजाब कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं।
आनंदपुर साहिब (रूपनगर), जेएनएन। पंजाब भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैैं। ये नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैैं। कांग्रेस सरकार के पंजाब में बहुत कम दिन रह गए हैं।
मलिक ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में किए वादे पूरे न करने के कारण लोगों में कांग्रेस के खिलाफ रोष है। कैप्टन ने मतदान से पहले सूबे के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनते ही लोगों की मुश्किलों को भूल गए। कैप्टन के राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के रिश्तों में खींचतान जैसी कोई बात नहीं है। विकास कार्यों के बारे में कहा कि बंगा-गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब सड़क का काम जल्द शुरू होगा जिसका नींव पत्थर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रखा था।
यह भी पढ़ें: दशहरे पर यहां हुए हादसे से पूरा देश कांप गया था, आज भी लोग नहीं भूले चीख व चीत्कार
राजोआणा मामले में केंद्र का फैसला सराहनीय
श्वेत मलिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का केंद्र सरकार का फैसला सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें