संगठन के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर किया पौधारोपण
नंगल बीबीएमबी इरीगेशन विंग के कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व साझा मोर्चा ने संगठन की मान्यता प्राप्ति का एक वर्ष पूरे होने पर पौधारोपण किया है।
जागरण संवाददाता, नंगल: बीबीएमबी इरीगेशन विंग के कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व साझा मोर्चा ने संगठन की मान्यता प्राप्ति का एक वर्ष पूरे होने पर पौधारोपण किया है। संघ ने अपने सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों के साथ रीक्रिएशन सेंटर के ग्राउंड में आम के पौधे रोपित किए। इस दौरान संघ के प्रधान सुखदेव सिंह, महासचिव रहमत अली, कार्यकारी अध्यक्ष सतनाम सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रेस सचिव अशोक अंगरीश, विनोद कुमार, चंद्रमोहन कपिल आदि ने कहा कि उनके संगठन ने मान्यता में आते ही एक नहीं कई मसले हल करवाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते संगठन ने प्रयासों को जारी रखा, जिससे कर्मचारियों को इंसेंटिव जैसा लाभ मिलने से काफी फायदा मिला है। कर्मचारियों के मासिक वेतन में वृद्धि करवाना, बंद पड़े क्वार्टरों को जरूरतमंद कर्मचारियों को दिलवाना, कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी रोस्टर जारी करवाकर प्रमोशन दिलाने के अलावा फील्ड व कलेरिकल स्टाफ की पदोन्नति के मसले भी हल करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में रामपाल, बलवीर सिंह संगेलिया, जिला इंटक के प्रधान इकबाल सिंह मिन्हास, चंद्रमोहन सीएम, नरेंद्र प्रभाकर, शिव चरण दास व भाग सिंह आदि भी मौजूद थे।