विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महारानी सतिदर कौर स्कूल के छात्राओं ने ग्रुप डांस में मारी बाजी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 03:45 PM (IST)

रूपनगर के साथ लगते गांव बेला में स्थित महारानी सतिदर कौर माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाल ही में करवाए गए ...और पढ़ें

महारानी सतिदर कौर स्कूल के छात्राओं ने ग्रुप डांस में मारी बाजी
महारानी सतिदर कौर स्कूल के छात्राओं ने ग्रुप डांस में मारी बाजी

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के साथ लगते गांव बेला में स्थित महारानी सतिदर कौर माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाल ही में करवाए गए ग्रुप डांस मुकाबलों में धमाल डालते हुए पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रिसिपल अमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब कला मंच स्टेट अवार्डी द्वारा अपनी 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) को लेकर विशेष रूप से सांस्कृतिक मुकाबलों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसी आयोजन में भाग लेते हुए महारानी सतिदर कौर माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने ग्रुप डांस मुकाबलों में भाग लिया व पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस में भाग लेने वाली सारी छात्राओें सको दविदर सिंह जटाणा द्वारा जहां नकद इनाम दिया गया है, वहीं पंजाब कला मंच की तरफ से इंचार्ज रणधीर कौर द्वारा विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्हं, ट्राफी तथा मेडल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया है। स्कूल के प्रिसिपल अमरजीत सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए पंजाब तला मंच री पूरी टीम का आभार व्यक्त किया तथा स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सरमाज तथा बच्चों को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की कि बच्चों को अपने सभ्याचर से जुड़ा रखने के लिए ऐसे आयोजन करवाते रहना चाहिए तथा बच्चों से भी ऐसे प्रोग्रामों में भाग लेते रहने की अपील की। इस मौके मैनेजिग कमेटी के अध्यक्ष संगत सिंह लौंगिया सहित सचिव जगविदर सिंह पमी, मैनेजर सुखविदर सिंह विस्की ने बच्चों करो बधाई दी जबकि इस आयोजन को सफल बनाने में डा. ममता अरोड़ा सहित जसपाल कौर, प्रितपाल कौर, प्रवीण शर्मा, जसविदर कौर, जतिदर कौर, मनजीत कौर, राहुल चावला आदि ने विशेष योगदान दिया।