आनंदपुर साहिब में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की
भाजपा की ओर से बुधवार को दिनेश जोशी भनुपली मंडल की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : भाजपा की ओर से बुधवार को दिनेश जोशी भनुपली मंडल की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान बैठक में हलका इंचार्ज डॉ. परमिदर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जतिदर सिंह अटवाल, मुकेश नड्डा महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष जतिदर सिंह अटवाल ने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री मोदी की एक वर्ष की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। हलका इंचार्ज परमिदर शर्मा ने कहा बीते एक वर्ष में मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए धारा 370 और राम मंदिर जो हजारों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है और आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना हुआ तीन तलाक भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन बिल यह सभी प्राप्तियां हैं। इस मौके पर भनुपली मंडल सचिव राम कुमार शर्मा, रविदर नड्डा, मनोहर लाल, जय कृष्ण सेंटी , महिदर सिंह, हरजिदर सिंह ,सुभाष नड्डा ,बाल कृष्ण, ओंकार चंद, रविदर कुमार, रविदर सिंह, अशोक कुमार, सुनील शुक्ला, अश्वनी शुक्ला, इंद्रमोहन, राजिदर कुमार, ज्योति प्रसाद,सुमन, हैप्पी उपस्थित थे।