करंट से मजदूर के दोनों हाथ झुलसे
रूपनगर की बड़ी हवेली में काम कर रहे मजदूर को करंट लग गया जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 12:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर की बड़ी हवेली में काम कर रहे मजदूर को करंट लग गया जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए। उसे सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया है। घायल की पहचान सोहन लाल पुत्र बद्री प्रसाद वासी रैलों रोड रूपनगर के रूप में हुई है। सोहन लाल ने बताया कि वह बड़ी हवेली में ज्योति गैस एजेंसी के पास काम कर रहा था। काम करते समय वह लोहे की सीढ़ी उठा कर दूसरी जगह करने लगा तो उपर से गुजर रही बिजली की तार सीढ़ी के साथ लग गई। जिस कारण उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने के कारण उसके दोनों हाथ झुलस गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें