कीरतपुर साहिब में सड़क हादसा, चेकपोस्ट पर खड़े टिप्पर से टकराई कार; बाल-बाल बचा परिवार
कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में एक चेकपोस्ट पर खड़ी टिप्पर से स्विफ्ट कार टकरा गई, जिसमें सवार एक परिवार चमत्कारिक रूप से बच गया।

कार के उड़े परखच्चे फिर भी चमत्कारिक रूप से बचे 3 लोग।
HighLights
कीरतपुर साहिब में चेकपोस्ट पर कार टिप्पर से टकराई
कार में सवार परिवार (महिला, पुरुष, बच्चा) बाल-बाल बचा
हादसे के बाद माइनिंग टीम पर हमला, पुलिस जांच जारी
जागरण संवाददाता, कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब के पास गांव बूंगा साहिब के नजदीक एक अधिकृत चेकपोस्ट पर भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, चेकपोस्ट पर एक टिप्पर खड़ा था और इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार टिप्पर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का फोटो देख लोगों का दिल दहल गया। क्षतिग्रस्त कार में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे।
बेशक टक्कर जोरदार थी लेकिन अच्छी बात ये रही कि हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने माइनिंग विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और विभाग के जेई से मारपीट की। इसके अलावा, माइनिंग टीम की गाड़ी को चोए में फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और माइनिंग टीम पर हुए हमले के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही पूरी
यह भी पढ़ें- मासूमों की थाली से राशन गायब, पंजाब की आंगनवाड़ियों में राशन संकट पर बरसे सांसद सुखजिंदर रंधावा
