विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूपनगर के कीरतपुर साहिब में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एक की गई जान

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:49 PM (IST)

कीरतपुर साहिब के ककराला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

दर्दनाक हादसा में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

दर्दनाक हादसा में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. ककराला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर हुई।

  2. दीला राम (50) को सिर, पैर और बाजू में गंभीर चोटें आईं।

  3. अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब (रूपनगर)। ककराला गांव के पास रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दीला राम, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी गांव री बाणा, स्वारघाट, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे विचित्र सिंह ने बताया कि वह और उसका दोस्त परवीन ठाकुर 27 सितंबर को ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद कार में सवार होकर पिता दीला राम के पास उनकी कंपनी दबोटा पहुंचे थे। इसके बाद छुट्टी होने पर दीला राम अपने मोटरसाइकिल नंबर (एचपी 24 डी-1568) पर सवार होकर घर की ओर रवाना हो गए।

बयान के अनुसार, जब वे ककराला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दीला राम के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दीला राम सड़क पर गिर गए और उनके सिर, पैर तथा बाजू पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर तथ्यों को जुटा रही है।