नंगल में रावी नदी में पकड़ी कतला प्रजाति की 40.500 किलोग्राम की मछली
कतला मछली को जहा देखने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए। जैसे ही चंबा में पकड़ी 40 किलो से अधिक वाली कतला मछली की जानकारी मछली खाने के शौकीन लोगों को पता चली तभी जालंधर से एक व्यक्ति नंगल में मछली खरीदने पहुंच गया।
नंगल, जेएनएन। भाखड़ा बाध की गोबिंद सागर झील के बाद अब रावी नदी से भी भारी वजन वाली मछली पकड़ी गई है। नंगल में मछली का कारोबार करने वाली कोहली फिश कंपनी के बवनदीप सिंह कोहली तथा अमरजीत कोहली ने बताया कि चंबा क्षेत्र में रावी नदी से 40 किलो 500 ग्राम के वजन वाली कतला मछली पकड़ी गई है। इतने भारी वजन वाली मछली यहा सालों बाद पकड़ी गई है। 'ए' श्रेणी की प्रजातियों में आती कतला मछली को जहा देखने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए, वहीं जैसे ही चंबा में पकड़ी 40 किलो से अधिक वाली कतला मछली की जानकारी मछली खाने के शौकीन लोगों को पता चली, तभी जालंधर से एक व्यक्ति नंगल में मछली खरीदने पहुंच गया।
बवनदीप ने बताया कि मछली जालंधर के एक व्यक्ति ने 10 हजार रुपये इस मछली को खरीदा। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाखड़ा बाध की गोबिंद सागर झील के जलाशय में 70 किलो वजन वाली मछलिया पकड़ी गई हैं। इस बार भारी वजन वाली मछलियों की सूची में रावी नदी ने भी अपना नाम शामिल कर दिया है। नंगल में संचालित फिश कंपनी के पास ही चंबा इलाके में पकड़ी जाने वाली मछली को खरीदने का कांट्रैक्ट है। हिमाचल के चंबा इलाके में रावी नदी से पकड़ी जाने वाली मछलियां भी नंगल लाने के बाद आगे देश के कोने-कोने में सप्लाई की जाती हैं।